ध्वजारोहण के बाद मेधावियों ने पाया सम्मान।
उझानी-बदांयू 26 जनवरी।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल विद्यालय के प्रबंधक रतनकुमार जिंदल, उपाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व अन्य प्रबंध समिति के पदाधिकारी गणों ने ध्वजारोहण के साथ किया।
इस अवसर पर राहुल शंखधार, कमलेश वार्ष्णेय की उपस्थिति भी अत्यंत गरिमामयी रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि महानुभावों का परिचय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शैलेन्द्र शर्मा के द्वारा कराया गया।
मंचासीन सभी अतिथि जनों को प्रधानाचार्य ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह् भेंट करके सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र, छात्राओं के द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। छात्राओं में निधि ,सोनी ,अंशिका एवं कीर्ति के द्वारा की गई सरस्वती वंदना से की गई।
कार्यक्रम में देवांश माहेश्वरी द्वारा हिंदी भाषण, अमन अग्रवाल द्वारा अंग्रेजी भाषण, तथा लवली शाक्य के द्वारा संस्कृत भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान अभिनय गीत नारीशक्ति, तथा नाटक आपरेशन सिंदूर का मंचन विद्यालय की छात्राओं में प्रिया, रिद्धि,रश्मि, तान्या आदि के द्वारा किया गया।
मुख्यअतिथि अशोक कुमार वर्मा एडवोकेट ने सभी को अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन से मार्गदर्शन प्रदान किया श्री वर्मा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से गणतंत्र के इतिहास व महत्व को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मध्य में विविध प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को माननीय अतिथि जनों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान कार्यक्रम के कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रबंधक रतनकुमार जिंदल ने अपने प्रेरक संबोधन से एवं पारितोषिक से कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन सेजल गुप्ता ने अंग्रेजी में तथा मोहिनी शाक्य ने हिंदी में किया। संचालन का कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व का निर्वहन वरिष्ठ आचार्य राम कुमार द्वारा बड़ी कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का छायांकन ज्ञानसिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी आचार्य , कर्मचारी गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

