1:25 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस ने अनुमानित दस लाख की एक किलो अफीम के साथ दो को पकडा।

उझानी बदांयू 25 जनवरी।

बदायूं जिले की उझानी पुलिस के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये की एक किलो अफीम बरामद की है।

पुलिस ने बसौमा रोड पर नवल किशोर पटाखा गौदाम के पास पिकअप वाहन के साथ बिल्सी थाने के गांव रिसौली निवासी अतुल शर्मा व शिवम् भारद्वाज को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है, पिकअप गाड़ी में अफीम छिपाकर रखी गई थी, उसे भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों की NDPS एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी हे।

विज्ञापन एक्सप्रेस