रिर्पोट अमित वर्मा
उसावां: थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरैला में आवारा सांड ने एक वृद्ध महिला को पटक पटक कर मार डाला। खेत हर किसानों ने देखा तब सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और सांड को हटाने लगे लेकिन सांड महिला के पास ही खड़ा रहा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर मैं पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को महिला से दूर किया गया। महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान गूरा बरैला गांव की प्रेम देवी पत्नी सुखपाल कश्यप के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने भारी आक्रोश जताते हुए सांड के रेस्क्यू कराने की मांग रखी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

