बिसौली नगर के किला काशीराम कॉलोनी में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
हम आपको बता दें कि जनपद बदायूँ के बिसौली नगर के किला काशीराम कॉलोनी निवासी युवक किशवर अली ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने रविवार को 10 बजे करीब बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से कॉलोनी में शोक का माहौल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

