3:20 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। अज्ञात वाहन सें बाइक की टक्कर में दो की मौत

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के हत्सा और पनौड़ी गांव के बीच हुए अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल मेहरबान पुत्र नेतराम और ओमप्रकाश पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम पलई थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को हादसे के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं रविवार को 8 बजे करीब इंस्पेक्टर बिसौली ने बताया कि ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस