बदायूँ। जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ अपनी जनता पार्टी के तत्वाधान में भारत रत्न स्मृतिशेष जननायक कर्पूरी ठाकुर जी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सरकार के 102 वें जन्मदिन की जयंती ग्राम पंचायत दियोनी जिला पंचायत क्षेत्र खुकड़ी विधानसभा दातागंज जिला बदायूं में ग्राम वासियों सहित मनाई । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि एडवोकेट ने कहा कि माननीय कर्पूरी ठाकुर जी गरीब मजलूमों और शोषितों के उत्थान के लिए जीवन भर प्रयास करते रहे व लोकतांत्रिक मूल्यों समाजवादी विचारधारा समता मूलक समाज के लिए जीवन भर प्रयत्नशील रहे उनकी ईमानदारी कर्मठ निष्ठा व लोकप्रियता को आज भी माना जाता है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त संदीप दिवाकर को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास मौर्य द्वारा महासचिव का पद सौंप कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए और जिला पंचायत चुनाव का आगाज करने के लिए लोगों तक अपनी जनता पार्टी का विचार एवं स्वयं प्रसाद मौर्य जी के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु किया जा रहे प्रयासों को समर्थन देने के लिए गांव गांव तक अपनी जनता पार्टी को बढ़ाने का संकल्प दिलाया संदीप दिवाकर ने जिला अध्यक्ष का स्वागत कर कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सच्चे श्रद्धांजलि दी एवं विधानसभा दातागंज में आने वाली समस्त जिला पंचायत सीटों पर मजबूती से काम करने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर जिला महासचिव मनोज कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष सलीम खान पार्टी कार्यकर्ता रोहित मनोज सुभाष दीपक आदि मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

