1:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – मालगाड़ी की चपैट में आऐ मजदूर की मौत


उझानी बदायूं 24 जनवरी।

बीती रात रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपैट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना जरीफनगर के गांव शादीपुर के रहने वाले गोपाल 30 पुत्र महावीर मथुरा में मेहनत मजदूरी का कार्य करते थे ।

मृतक गोपाल के चचेरे भाई राधेश्याम ने बताया बीती रात वह मजदूरी करने मथुरा जा रहा था। जिसकी उझानी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है । युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस