उसहैत में भागवत कथा के समापन पर खीर वितरण में मारपीट, तीन घायल पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया।
बदांयू 23 जनवरी।
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बसंत गांव में श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में खीर वितरण को लेकर विवाद हो गया, जिससे दो महिलाएं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घायलों में कृष्णा, भारती और दिनेश शामिल हैं, जिन्हें खुली और अंदरूनी चोटें आई हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

