।
बदांयू 23 जनवरी।
बदायूं में बीती रात रेलवे क्रासिंग कृष्णा कॉलोनी निवासी चूना मंडी से दुकान से लौट रहे दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें नितिन कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर दीपक कुमार भी घायल हो गए। हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावरों को कुल्हाड़ी से वार करते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने आरोपियों में मनोज ठाकुर व उनके पुत्र दीपक के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
