दातागंज: बदायूं जिले के मण्डल उसावां मे बूथ स्तरीय कार्यक्रम सम्मलेन हुआ। बूथ के कार्यकर्ताओं का यह कार्यक्रम उसावां नगर के जेडी लॉन में संपन्न हुआ। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने की। मण्डल स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर बात हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को मजबूत कर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना है। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को जोर दिया। नए मतदाताओं को जोड़ने और विपक्ष के षड्यंत्रों को विफल करने का मंत्र दिया। कार्यक्रम के समापन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए। बैग डायरी आदि दी। इस मौके पर उसावां ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष बंगस नगला ठाकुर सुनील कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष भूप सिंह खुजरा नगला, बूथ अध्यक्ष दलेलनगर राजकुमार, सेक्टर संयोजक दलवीर सिंह यादव शिंभू नगला, बूथ अध्यक्ष उर्वेन्द्र विलामई आदि लोग रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

