1:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- यादवपुरी से बाइपास जाने वाली सडक पर कीचड,पैदल निकलना भी हुआ दूभर


उझानी बदांयू 22 जनवरी।

नगर के यादवपुरी मोहल्ला की मैन सडक जो बिल्सी रोड से बाइपास माहेश्वरी कोल्डस्टोरेज तक जाती है कीचड़ से लवालब भरी हुई है। नगरपालिका की अनदेखी के कारण लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

मोहल्ले के ही कन्हैया लाल, महावीर, चेतराम,मनसुख आदि का कहना है कि कई बार नगरपालिका को लिखित व मौखिक शिकायत की है,मगर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

जब सड़क पर अंधेरा होता है तो कई बार लोगों को कीचड़ से ही निकलने को मजबूर होना पड़ता है मोहल्ले वालों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सडक पर फैले कीचड़ को साफ़ कराने को नगरपालिका के कर्मचारियों को निर्देशित करें। जिससे राहगीरों को निकलने में आसानी हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस