1:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बारिश हुई तो गेहूं-मसूर चना के लिए फायदेमंद, आलू सरसों को होगा भारी नुक़सान

उझानी बदांयू 22 जनवरी।

यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज 15 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। साथ ही 41 जिलों में आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जिसका असर धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा।

15 जिलों में ओले-बारिश की चेतावनी

बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं।
—-
3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

23 जनवरी- पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा और बादल छाए रहेंगे। पूर्वी यूपी में भी यही हाल रहेगा। आंधी चलेगी। बर्फीली हवाओं से गलन बनी रहेगी।

24 जनवरी – पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। कोहरा हल्का रहेगा। सर्द हवाएं भी चलेंगी।

बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद

कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी के वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा, आलू में मैनकोज़ेब एवं कार्बेंडाज़ीन का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस