8:06 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – राजकीय महिला महाविद्यालय में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक 21 जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एन.एस.एस. एवं रेंजर्स के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार व सहसंयोजक डॉ सरिता गौतम द्वारा किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. अर्चना पांडे एवं डॉ. भावना सिंह उपस्थित रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी. ए. पंचम सेमेस्टर सुमैरा रहमान,द्वितीय स्थान बीएससी पंचम सेमेस्टर की अनम सलीम सैफ़ी व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से बीएससी पंचम सेमेस्टर की इल्तमा खान और बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की अंशिका ने प्राप्त किया ।
भाषण प्रतियोगिता का शीर्षक ” सुरक्षित वाहन चलाने में युवाओं की भूमिका” पर आधारित छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटना में होने वाली मृत्यु के आंकड़े के साथ साथ सड़क दुर्घटना के बचाव और सड़क सुरक्षा के नियमों पर ओजस्वी भाषण दिए। निर्णायक मंडल के डॉ. अर्चना पांडे, डॉ सतीश कुमार एवं डॉ. ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की अनमता इस्लाम, द्वितीय स्थान बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की आंशिका और तृतीय स्थान बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की इल्तमा ने प्राप्त किया। इसी क्रम में रील बनाओ प्रतियोगिता, लघु नाटिका / नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक -22/01/2026 को किया जायेगा। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. बृजेश कुमार ने छात्राओं से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण के साथ कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस