।
उझानी-बदांयू 21 जनवरी।
कल शाम नगर का मोबाईल बाजार (भल्ला मेंमिया मार्केट) के अधिकांश दुकानदारों ने साप्ताहिक बंदी बुधवार को दुकानें बंद रखने का समर्थन करते हुए एकजुट होकर दुकान बंद रखने का निर्णय लिया,मगर आज अधिकांश दुकानें खुली नजर आईं।

जबकि कल शाम भल्ला मेंमिया मार्केट के दर्जनों दुकानदारों ने प्रसाशन से मांग की कि बुधवार को बाजार बंद रहना चाहिए जिससे दुकानदारों सहित दुकानों पर काम करने वाले लोगों को एक दिन का आराम मिल सके। मगर आज उलट देखने को मिला आधे से ज्यादा दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोलकर ग्राहकों को चलाया। इससे लगता है कोरी लोकप्रियता के लिए दुकानदारों ने बाजार बंद करने का ड्रामा किया। वही कुछ दुकानदारों का कहना है कि ऐसा नहीं सभी बुधवार को दुकानें बंद रखना चाहते हैं एक के खुलने के बाद दूसरा अपने आप को दुकानें खोलने से रोक नहीं पाता। उम्मीद है आज आधा बाजार बंद है आने वाले दिनों में पूर्णतया बंद रहेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

