10:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों ने गेट बंद कर सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन

उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों ने गेट बंद कर सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन

सचिव की कार्यप्रणाली से रोष में दिखाई दिए आढतिया।

उझानी बदांयू 20 जनवरी।

कृषि उत्पादन मंडी समिति से बीती रात टिनशेड से रखे आढ़ती के 130 कट्टे धान के चोरी हो गये। बताते हैं कि रात दो बजे से सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इससे गुस्साए आढ़तियों ने मंडी गेट बंद कर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार मंडी समिति में नितिन कुमार पिंटू के टिनशेड में धान के कट्टे लगे हैं बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उसमें से लगभग 130 कट्टे धान को चोरी कर लिया गया।

मंडी समिति में तैनात सुरक्षा गार्डों के होते हुए चोर धान के कट्टों को किसी वाहन में ही लादकर ले गये होंगे। फिर सुरक्षा में गार्डों द्वारा यह चूक कैसे हुई।

बताते हैं कि सीसीटीवी चेक करने को कहा गया तो वह रात दो बजे बंद हो गये। आढ़तियों ने बताया कि सचिव की मनमानी के चलते ही ज्यादातर आढ़तियों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जबकि सभी के मीटर लगा है। कहने के बावजूद भी बिजली नहीं जोडी जाती इससे परिसर में अंधेरा रहता है।

सचिव की मनमानी को लेकर आज सुबह आढ़तियों ने मंडी गेट बंद कर सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्योंकि इससे पहले भी यदा-कदा मंडी परिसर में चोरी होती रहती है। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व आढ़तियों से जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस