।
बदांयू 20 जनवरी।
बदायूं के मुजरिया थाने के गांव बितरोई में भेड़ों पर हमले के मामले में वन विभाग ने जांच पूरी कर जानकारी दी कि भेड़ों पर हमला तेंदुए ने नहीं किया। वन विभाग के रेंजर विकास वरूण का दावा है कि हमला सियार या भेड़िये ने किया है।
वन विभाग ने बताया कि घटना स्थल के आसपास तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमला तेंदुए ने नहीं किया है।


वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। विभाग ने यह भी बताया कि हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

