।

उझानी बदांयू,19 जनवरी
बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बितरोई में जंगली जानवर तेंदुऐ ने सचिन यादव पुत्र दयाराम के घर के पास बने भेंड के बाड़े में हमला कर पांच भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया वहीं 30 को घायल कर दिया। तेंदुए की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जाती है सचिन के बाड़े में करीब 60 भेड़ बंधी थी। अचानक बाडे पर तेंदुआ हमलावर हो गया उसने पांच भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया वहीं हमले में तीस भेड़ें घायल हुई है। सूचना पर वनविभाग की टीम पहुंची हुई है। व फुटप्रिंट के आधार पर जांच में लगी है कि निशान तेंदुआ के है या कोई अन्य जंगली जानवर है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

