उझानी में गौवंशीय पशुओं को ले जाते दो नाबालिग युवकों को पुलिस ने पकड़ा, हिदायत के साथ परिजनों को सोंपा ।
उझानी बदांयू 18 जनवरी।
नगर की पुरानी अनाज मंडी से गो सेवकों ने दो नाबालिग युवकों को बछड़े ले जाते रंगे हाथों पकड़ लिया, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उनकी उम्र देखते हुए परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए उनके हवाले कर दिया।
गौ सेवकों की सूचना पर पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह अब तक 10 बछड़े पकड़ कर ले जा चुके हैं। पुलिस ने नाबालिग युवकों से उनके परिजनों का नम्बर लेकर उन्हें मौके पर बुलाया और उन्हें आगे से ऐसा ना करने की चेतावनी देते हुए दोनों नाबालिग युवकों को उनके हवाले कर दिया ।
गौ सेवकों ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

