4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान की 98 बर्षीय मां का निधन

उझानी भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान की 98 बर्षीय मां का निधन।

उझानी-बदांयू 17 जनवरी।

नगर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख, भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान की 98 बर्षीय मां गंगादेवी का आज शाम निधन हो गया।

आज दोपहर को ही केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी वृद्ध गंगादेवी के स्वास्थ्य के बारे में पूर्व जिला केसरी हरवंश पहलवान के निवास जाकर उनकी कुशल-क्षेम पूछी थी।

गंगादेवी के निधन का समाचार सुनते ही हरवंश पहलवान के निवास पर लोगों का तांता लग गया। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया व गोलोकवासी गंगादेवी को शोक श्रृद्धांजलि अर्पित की।

हरवंश पहलवान ने बताया कि माताजी का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे कछला गंगा घाट पर किया जाएगा। उनकी शव यात्रा यादवपुरी निवास से दोपहर 11.30 पर कछला गंगा घाट को प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस