।
रिर्पोट अमित वर्मा
ग्राम पंचायत पचदियोरा दीवाननगर में ग्रामीण 15 साल से गली का निर्माण न होने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बताया कि वे कई बार लिखित शिकायतें कर चुके हैं।ग्रामीणों के अनुसार, यह गली पिछले 15 वर्षों से जर्जर हालत में है। पंचायत में ऐसी कई अन्य गलियां भी हैं, जिनकी स्थिति खराब है। इन टूटी हुई गलियों से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, गंदा पानी जमा होने से गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस गली का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस संबंध में विकासखंड अधिकारी उसावां को एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा है।ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने इस मामले को कई बार उठाया है, लेकिन निधि में बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। प्रधान ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द गली का निर्माण कराने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव की सभी गलियों को ठीक रखना है और उन्होंने पहले भी कई विकास कार्य कराए हैं, लेकिन वर्तमान में बजट की कमी है।विरोध प्रदर्शन में चोब सिंह, अमित कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, अंधेर सिंह, शुभम यादव, रोहित सिंह, अरविंद कुमार, राजीव और धर्मेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

