।
उझानी बदांयू 17 जनवरी।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सामंती नगला में एक विवाहिता के गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर ससुरालियों ने निजी अस्पताल में गर्भपात कराया,मायका पक्ष ने आरोप लगाया है अधिक रक्तस्राव से विवाहिता की मौत हो गई।
मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि
सावंती नगला गांव के राहुल की शादी 22 मई 2023 को मूसाझाग थाना क्षेत्र के मल्लाहपुर निवासी किरन से हुई थी। शादी के बाद किरन ने एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बाद से ही पति राहुल और उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर किरन को प्रताड़ित करने लगे थे।

इसी बीच किरन दोबारा गर्भवती हुई। ससुराल वालों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिली। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले किरन को गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगे। उसे नगरिया एटा के एक निजी अस्पताल में ले गये
गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से किरन की तबीयत बिगड़ गई हालत गंभीर होने पर ससुराल वालों ने किरन को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 16 जनवरी को उसकी
मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई सत्यवीर व रिंकू अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

