2:42 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने थामा जनजीवन

कुंवरगांव क्षेत्र में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों व मार्गों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए।

ठंड का असर इतना अधिक रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचाते दिखे। बाजारों में आम दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाते और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को कोहरे में सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक जारी ठंड और कोहरे के चलते कुंवरगांव क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित रहा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस