4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – मैन लाइन का कैबिल बाक्स कुंका, रात 12.30 से पूरे शहर में ब्लेक आउट

उझानी बदांयू 17 जनवरी।

बीती रात 12.30 पर बिजलीघर का मैन कैबिल बाक्स फुंकने से पूरे शहर सहित देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कोहरे के चलते बिजली ना आने से जहां लोगों को दिक्कत हुई वहीं सुबह नगरपालिका की पेयजलापूर्ति भी लड़खड़ा गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात 33 केवीए लाइन का कैबिल बाक्स जल गया जिससे पूरे शहर में ब्रेकडाउन होने से ब्लेकआउट हो गया। दर्जनों गांवों की बिजली भी गुल हो गई।
बिजली कर्मचारी रात से ही कैबिल बाक्स को सही करने में जुटे हुए हैं खबर लिखे जाने तक कामयाबी ना मिल सकी है। जेई ने बताया कि एक बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।


विज्ञापन एक्सप्रेस