4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल में एनसीसी कर्नल संजय नायर विजिट

ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में एनसीसी कर्नल श्री संजय नायर विजिट की।
आज दिनांक 16/01/2026 को एस.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में 21 यूपी बीएन एनसीसी बरेली ने विजिट की। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया तथा उप-प्रधानाचार्य ने स्कूल प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी की फर्स्ट ईयर के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।
कर्नल नायर ने सेकेंड ईयर और फर्स्ट ईयर के कैडेट्स की होने वाली ए प्रमाण-पत्र परीक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने एक प्रेरणादायक स्पीच भी दी। कैडेट्स को उनके भविष्य में देश सेवा का मार्ग प्रशस्त किया।
हालाँकि एनसीसी में शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाती है, जिससे कैडेट्स में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होता है। इस कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट अथर्व मिश्रा ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस