9:59 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मंगल का मकर राशि में गोचर क्या देगा प्रभाव: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

ग्रहों के सेनापति मंगल देव 16 जनवरी 2026 की रात्रि रात्रि 3:51 पर मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में शुक्र, सूर्य पहले से ही विराजमान है , अतः मकर राशि में त्रिग्रही संयोग बन रहा है मंगल का यह गोचर सभी राशि के जातकों को शुभ या अशुभ किस तरह से प्रभावित करेगा और इसका विभिन राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ।

मेष राशि:-मेष राशि वालों के लिए मंगल देव आपके पहले भाव और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर स्वास्थ्य से सम्बंधित बाधाओं को दिखते है। हलाकि करियर के क्षेत्र में मंगल का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। मेष के जातको को सरकरी नौकरी मिलने के योग बनते है। नौकरी में पदोन्नति के योग दिखाई पड़ते है। नौकरी के सम्बन्ध में यात्राएं करनी पड़ सकती है जो लाभप्रद रहेगी व्यापर करने वालो के लिए यह गोचर मिश्रित प्रभाव देगा व्यापार में उत्तर चढाव की िस्थति रहेगी हलाकि व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिनमे लाभ होने के सम्भावनाये बनेगी मेष के लोगो के धन का खर्च बढ़ा रहेगा हलाकि यदि आप सट्टेबाजी से सम्बन्ध रखते है तो उसमे लाभ हो सकता है
प्रेम समबन्धो की बात की जाये तो गोचर का समय आपके रिश्ते के लिए अनुकूल रहेगा और रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा, आप जीवनसाथी के प्रति ईमानदार और समर्पित रहेंगे।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल देव आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में सातवां और बारहवां भाव जीवनसाथी, रिलेशनशिप और खर्चों का होता है। मंगल का मकर राशि में गोचर आपको जीवनसाथी, बिज़नेस पार्टनर और दोस्तों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जातक का भाग्य कमजोर रह सकता है जातक को सफलता का सामना करना पड़ेगा आप कड़ी म्हणत करके सफलता प्राप्त कर सकते है । जातक अपने दोस्तों के साथ कहीं सैर के लिए जा सकते हैं, परंतु आपको अपनी गतिविधियों को लेकर सावधान रहना होगा।
जल्दबाज़ी में आकर निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी में परिवर्तन करने के योग दिखाई पड़ रहा है हलाकि यह परिवर्तन अच्छा दिखाई पड़ रहा है। व्यापार की दृष्टि में मिले जुले प्रभाव दिख सकते है,
प्रेम जीवन में जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों में परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इसके अलावा, आपको अहंकार से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसके चलते आपके रिश्ते में खुशियों का अभाव रह सकता है।स्वास्थ्य का मामला मिला जुला रहेगा। रक्त सम्बंधित समस्या हो सकती है ।

मिथुन राशि :-मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि छठा भाव प्रयासों, दुख और ग्यारहवां भाव इच्छाओं का होता है।
छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में मंगल का आपके आठवें भाव में गोचर आपकलिए मिले जुले प्रभाव दिखा सकता है
करियर के क्षेत्र में आपको मिले जुले प्रभाव दिखा रहा है यदि आप नौकरी बदलने को सोच रहे है। तो बदलने में समस्या हो सकती है। हलाकि विदेश में नयी नौकरी मिलने की सम्भावना दिखा रहा है। अगर आपका व्यापार है, तो आपको कारोबार में डीलिंग के माध्यम से ज्यादा लाभ न होने की आशंका है। इसके परिणामस्वरूप, आप प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने में असफल हो सकते हैं।मंगल के आठवे भाव में गोचर भाग्य में थोड़ी कमी को दिखा रहा है भाग्य कुछ कमजोर रह सकता है आर्थिक उत्तर चढ़ाव थोड़ा परेशान धन कमाने और बचत करने में कुछ समस्या दे सकता है
जब बात आती है रिश्तों की, तो मंगल गोचर के प्रभाव से रिश्तों में आपसी समझ की कमी रह सकती है, विशेष रूप से जीवनसाथी और करीबियों के साथ। इस प्रकार, आप रिश्ता मज़बूत बनाए रखने में सक्षम नहीं होंगे।
स्वास्थ्य के मामले में इस समय आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। हालांकि, छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिर दर्द आदि रह सकता है।

कर्क राशि :-कर्क राशि के जातकों की कुंडली में मंगल महाराज आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।। मंगल का मकर राशि का गोचर के दौरान इन जातकों का सारा ध्यान परिवार की प्रगति और रिश्तों पर केंद्रित होगा। धन प्राप्ति होने की संभावना है और ऐसे में, आपको अच्छा ख़ासा लाभ होगा।करियर की बात करें, तो मंगल गोचर का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। आपको विदेश से नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे और साथ ही, आपका रिश्ता सहकर्मियों एवं वरिष्ठों के साथ सकारात्मक बना रहेगा। आपको सराहना के रूप में प्रमोशन की प्राप्ति होगी।व्यापार की दृष्टि में गोचर लाभ होने के योग दिखावे रहा है। अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। आर्थिक जीवन में मंगल का मकर राशि में गोचर मिले जुले योग दिखावे रहा है हलाकि धन का आवागमन होता रहेगा प्रेमी जीवन में मंगल का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। आप कही घूमने जा सकते है। हलाकि आप में उत्साह की कमी दिखाई पड़ेगी स्वार्थ अच्छा बनाना रहेगा।

सिंह राशि :-सिंह राशि वालों के लिए मंगल देव आपके चौथे भाव और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आप अपने परिवार के प्रति झुकाव बढ़ता रहेगा कोई नयी प्रॉपर्टी खरीदना सकते है। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा करियर के मामले में मंगल का यह गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और इनमें विदेश में काम करने का मौका भी शामिल होगा जो आपके लिए फलदायी साबित होगा। व्यापार करने वालो के लिए यह गोचर अचे संकेत दिखा रहा है। यदि आप व्यपार कर रहे है तो नए व्यापार करने में आपके रस्ते खुलते चले जायेगे आप प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने में सक्षम होंगे। आउटसोर्सिंग का व्यापार करने वालों को अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ की प्राप्ति होगी।
मंगल गोचर के दौरान आपको पर्याप्त मात्रा में धन लाभ होगा और आप पैसों की बचत भी कर सकेंगे। इस समय आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा जिसके चलते आपको अनेक प्रकार से लाभ मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप इन परिस्थितियों में से प्रसन्न दिखाई देंगे। इस दौरान परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है जिससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह गोचर अच्छा रहेगा क्योंकि आप ऊर्जावान और उत्साह से भरे रहेंगे।

कन्या राशि:-कन्या राशि वालों की कुंडली में मंगल देव आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मकर राशि में गोचर की अवधि में आपको धन हानि और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान आपके पास यादें संजोने के ज्यादा पल नहीं होंगे। हालांकि, इन जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। करियर के हिसाब से यह गोचर मिले जूली परिणाम दिखावे रहा है। नवकरी जाने का खतरे हो सकता है। व्यापार की दृस्टि से यह गोचर अचे प्रभाव नहीं दिखा रहा है आपको हानि होने की आशंका है और आपको प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिसके चलते आपके हाथ से लाभ कमाने के सुनहरे अवसर निकल सकते हैं। इस दौरान आप व्यापार के संबंध में बड़े फैसले लेने से बचें, अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आर्थिक जीवन में मंगल का यह गोचर आपके लिए बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। साथ भी, आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना पड़ सकता है जिसके चलते आप कर्ज़ में आ सकते हैं बात करे स्वास्थ्य की, तो आपको पाचन और नींद न आने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, आपको आंखों की जांच करवाने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको आंखों में जलन की समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि :-तुला राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
ऐसे में, मंगल का मकर राशि में गोचर लाभ कमाने की दृष्टि से औसत रहेगा और खर्च परेशान कर सकता है
पेशेवर जीवन की, तो यह समय आपके लिए सामान्य कहा जा सकता है क्योंकि इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस दौरान आपके प्रमोशन के योग बनेंगे और साथ ही, आपकी क्षमताओं में भी वृद्धि होगी।
जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो उन्हें औसत रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि, आप अपनी बुद्धिमानी साबित करने के साथ-साथ उसका इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप किसी नए व्यापार में प्रवेश कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन में मंगल का मकर राशि में गोचर आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके जीवन में धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, लेकिन बचत की संभावनाएं कम रह सकती हैं।जीवनसाथी के साथ रिस्तो में समस्या आ सकती है। खुद पर नियंत्रण बनाये रखे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, मंगल गोचर के दौरान आपकी सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहने का अनुमान है। ऐसे में, आपमें ऊर्जा की कमी दिखाई दे सकती है। साथ ही, आपको दांतों और आँखों की जाँच करवाने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल देव आपके पहले भाव और छठे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
इसके फलस्वरूप, कार्यों में की जा रही मेहनत और प्रयासों से आपको अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। ऐसे में, आप जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे।
बात करें करियर की, तो मंगल का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन और अच्छा प्रभाव देने वाला है। इसलिए आप प्रसन्न दिखाई देंगे।
व्यपार की दृष्टि से मंगल का गोचर अच्छा प्रभाव दिखा रहा है। व्यपार अच्छा रहने की संभावना है व्यपार में धन लाभ अच्छा होता जायेगा मंगल का यह गोचर आपके आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और ऐसे में, आप धन की बचत करने में सक्षम होंगे। आपका रिश्ता साथी के साथ अच्छा रहेगा और आप दोनों एक-दूसरे का हर कदम पर साथ देंगे। आप काफ़ी ऊर्जावान और आप सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि :-धनु राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह आपके आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
मंगल का मकर राशि में गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। सरल शब्दों में कहें, तो आपको सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।करियर की बात करें, तो मंगल गोचर का समय आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा और आपको लाभ के रूप में पदोन्नति मिल सकती है। इस दौरान आपको प्रमोशन, वेतन वृद्धि या अन्य लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन इनमें थोड़ी देरी होने की आशंका है। साथ ही, आपको ऑनसाइट नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार की दृष्टि से मंगल का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। मंगल का यह गोचर व्यापार में नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यपारिक दृष्टि से यह गोचर अच्छा बना रहेगा आर्थिक जीवन की बात करें, तो मंगल गोचर को आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। ऐसे में, आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के साथ-साथ बचत करने में भी सक्षम होंगे। अगर आप विदेश में नौकरी करते हैं, तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपार लाभ कमाने में सक्षम होंगे।प्रेम जीवन में धनु राशि के जातक जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में सफल होंगे। आप दोनों के बीच आपसी समझ अच्छी रहने के कारण आपके रिश्ते में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी।

मकर राशि:-मकर राशि वालों के लिए मंगल आपके चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पहले भाव में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको प्रगति की राह में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपके मन में नकारात्मक विचार रह सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करना कठिन लग सकता है। साथ ही, आपके जीवन में मानसिक शांति का अभाव रह सकता है।
मंगल का मकर राशि में गोचर करियर के लिए औसत रहेगा और ऐसे में, आप अपनी क्षमताओं को साबित करने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, वरिष्ठों से भी सराहना न मिलने की संभावना है। व्यापार की दृष्टि से मंगल का या गोचर मिला जूलिया प्रभाव दिखा रहा है। आर्थिक िस्थति मिली जुली रह सकती है। हलाकि आपके खर्चो में वृद्धि होगी परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।प्रेम जीवन की बात करें, तो आप जीवनसाथी के साथ सौहार्द बनाए रखने में सक्षम नहीं होंगे जिसके चलते आपकी पार्टनर से बहस हो सकती है। इसकी वजह अहंकार हो सकता है।
आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का अनुमान है क्योंकि आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। साथ ही, आपको आँखों में जलन हो सकती है।

कुंभ राशि :-कुंभ राशि वालों की कुंडली में मंगल ग्रह आपके तीसरे भाव और दसवें भाव के स्वामी है। अब यह आपके बारहवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं।
इसके परिणामस्वरूप, मंगल गोचर के दौरान आपके सामने व्यर्थ के खर्च में वृद्धि हो सकती है। इन लोगों को करियर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें हानि होने की आशंका है जिसकी वजह व्यापार की गलत नीतियां हो सकती हैं। ऐसे में, आपको सावधान रहना होगा।आर्थिक जीवन में मंगल गोचर की अवधि आपके लिए थोड़ी मुश्किल रह सकती है क्योंकि आपके खर्चों में काफ़ी वृद्धि हो सकती है। ऐसे में, आप धन की बचता करने में नाकाम रह सकते हैं।रिस्तो में गलत फहमी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पैरो में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।
इसके फलस्वरूप, इन जातकों को मंगल का मकर राशि में गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। इस दौरान आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के साथ-साथ बचत करने में भी सक्षम होंगे। ऐसे में, आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे।इस समय को आपके करियर के लिए सामान्य रूप से अच्छा कहा जाएगा क्योंकि आपको प्रमोशन, वेतन वृद्धि आदि के माध्यम से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा।अगर आपका अपना व्यापार है, तो आप मंगल गोचर के दौरान काफ़ी अच्छा लाभ कमाएंगे। साथ ही, आप प्रतिद्वंदियों के लिए एक मज़बूत प्रतिद्वंदी बनकर उभरेंगे।आर्थिक जीवन के लिए इस गोचर को शुभ कहा जाएगा और ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही, आपको धन की कमी नहीं होगा और आप धन की बचत भी कर सकेंगे।जब बात आती है रिलेशनशिप की, तो आपका रिश्ता साथी के साथ मज़बूत रहेगा और आप जीवनसाथी के साथ संबंधों में ख़ुशियाँ बनाए रखने में सक्षम होंगे।स्वास्थ्य के मामले में मंगल का यह गोचर सामान्य रहेगा।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598

विज्ञापन एक्सप्रेस