3:27 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज – नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दातागंज में नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

बदांयू 15 जनवरी।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव की ही युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी वजह से युवती के भाइयों ने युवक की हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रूप देने को शव पेड पर लटका दिया।

पुलिस ने पुरूषोत्तम 18 के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। दातागंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस