कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के अर्सिस गांव में रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब अलाव ताप रहे एक युवक पर मोहल्ले के युवक ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए भेजा गया।
गांव निवासी दुर्गपाल पुत्र मिस्टर सिंह रविवार शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का युवक कल्लू उर्फ अजीत पुत्र रुकुम सिंह नशे की हालत में हाथ में लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। दुर्गपाल द्वारा गालियों का विरोध करने पर आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले से दुर्गपाल जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून निकलने लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए भेजते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी कल्लू उर्फ अजीत के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

