कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव बनेई में बने तालाब में बुधवार सुबह एक नीलगाय को घुमंतू कुत्तों ने घेर लिया और वह गांव के बाहर बने एक तालाब में आकर घुस गया घुमंतु कुत्ते उसका शिकार करना चाह रहे थे । ग्रामीणों ने नीलगाय को कुत्तों से बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन कुत्ते नहीं माने उन्होंने नीलगाय को घायल कर दिया । तालाब में घुसे नीलगाय को कुत्ते चारों तरफ से घेरे रहे । नीलगाय अपनी जान को लेकर परेशान दिखा वह सात आठ घंटे तक तालाब में पानी में ही खडा़ रहा ग्रामीणों भी नीलगाय की जान की रक्षा करते रहे। जिसकी सूचना वन विभाग को दी । दोपहर बाद वन विभाग से पहुंचे वन रक्षक मथुरा सिंह ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को तालाब से निकलवाया और कुत्तों से नीलगाय की जान बचाई । नीलगाय ने तालाब से निकल कर राहत की सांस ली और वह पास में खड़ी ईख की फसल में घुस गया ।
इस संबंध में वन रक्षक मथुरा सिंह का कहना है कि बनेई में नीलगाय की सूचना पर पहुंचे थे नीलगाय को तालाब से सकुशल निकलवाकर उसकी कुत्तों से जान बचाई वह ईख के खेत में चला गया ।।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

