12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आवारा गाय के हमले से महिला की मौत तीन लोग घायल

रिर्पोट अमित वर्मा

उसावां: क्षेत्र में एक आवारा गाय ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में 55 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर में उसावां क्षेत्र के कस्बा कटरा सहादतगंज में हुई।मृतक महिला की पहचान कटरा सहादतगंज के मजरा इटौआ निवासी सुनीता (55) पत्नी रामनिवास के रूप में हुई है। अन्य घायलों में मंजीता (30) पत्नी ओमवीर, राजीव (33) पुत्र सुखलाल और कनिष्क (12) पुत्र राजवीर शामिल हैं। इन सभी का इलाज बदायूं जिला अस्पताल में जारी है।जानकारी के अनुसार, आवारा गाय ने इन सभी लोगों को खेतों में घेर लिया और पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से गाय को वहां से भगाया और सभी घायलों को तत्काल बदायूं जिला अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता (55) ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस