5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हिन्दी साहित्य सेवा समिति के स्थापना दिवस पर पौधारोपण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

हिन्दी साहित्य सेवा समिति (रजि.)बदायूं के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ पौधारोपण एवं वृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन

/ अचिन शर्मा

बदायूं / हिन्दी साहित्य सेवा समिति बदायूं का स्थापना दिवस 12 जनवरी को गायत्री शक्तिपीठ पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने ट्री मैन कहलाने वाले प्रशांत जैन के सानिध्य में पौधारोपण किया तथा एक वृहद का गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष विष्णु असावा ने सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया। गोष्ठी का शुभारंभ अचिन मासूम की सरस्वती वंदना के साथ हुआ…..

गोष्ठी में शैलेंद्र मिश्र देव ने पढ़ा….

गरीबों का मसीहा जब कभी घर से निकलता है,
अमीरी कैसी होती है पता उस वक़्त चलता है।
वो मँहगी गाड़ियों का काफिला सौ हमसफ़र चमचे,
निशाँ हर इक गरीबी का उसे नजरों में खलता है।

विवेक यादव अज्ञानी ने पढ़ा……

सत्य,सनातन और संस्कृति का परिभाषी होने पर
जहर से भरी इस दुनिया में भी मृदुभाषी होने पर
चाहें कितनी भी भाषाएं आएं और चली जाएं
बहुत गर्व होता है हमको हिंदी भाषी होने पर।

अचिन मासूम ने पड़ा…….

प्रभू से जो मिला हमको सुखद उपहार है हिन्दी
है कुनवा शब्द का सीधा सरल परिवार है हिन्दी
झलक सम्मान की इसमें हमारी मां की जैसी है
हृदय की भावनाओं का सकल आधार है हिन्दी ।।

ललतेश ललित ने पड़ा…….

यह खेतों की हरियाली है,
यह खुशियां बढ़ाने वाली है,
तुम ये मानो या ना मानो
यह जीडीपी बढ़ाने वाली है।

अमित वर्मा अम्बर ने पड़ा…..

हृदय के सब दुखों का क्षरण हो गया
भाव से भावना का वरण हो गया
मन में जब जब जगी स्वर्ण मृग की ललक
जग में तब तब ही सीता हरण हो गया।

समिति के अध्यक्ष विष्णु असावा ने पढ़ा…..

हिन्दी में ही जनमे हैं हिन्दी में ही प्राण मेरे
तन-मन-धन सब हिन्दी में समाया है।

प्रभाकर सक्सेना ने पड़ा…

आज घरों में कलयुग तेरे,
देखे अजब नजारे है ।
माँ-बाप को ही अब घर मे ,
दो रोटी के लाले हैं ।।

ओजस्वी जौहरी ने पड़ा….

नित दिवाकर की तरह चलता रहा मैं उम्र भर
और खुद के ताप से जलता रहा मैं उम्र भर।
रोज ही उगता रहा मैं रोज ही छिपता रहा
उगते सूरज की तरह ढलता रहा मैं उम्र भर।।

कार्यक्रम का संचालन अमित वर्मा अंबर ने किया कार्यक्रम में संदीप मिश्रा, सोनू महेश्वरी, प्रेम दक्ष, प्रशांत जैन, सौरभ मिश्रा, ऋषभ शर्मा, विपिन शर्मा, अमन मयंक शर्मा, सुमित मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, कृष्णा गुप्ता आदि उपस्थित rahe कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष विष्णु असावा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस