12 बदायूं। युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज धरमपुर मनसा नगला में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण के द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार ने भाषण में प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा कहा कि आज का युवा यदि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपना कर भारत को विकसित राष्ट्र बना सकता है।
कमलेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन राष्ट्रवाद और समाजवाद में समन्वय स्थापित करता है। विचार गोष्ठी को आदेश कुमार प्रधानाचार्य, प्रदीप कुमार, राकेश शाक्य आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर शिकू सिंह, प्रेम पाल सिंह, शिशुपाल सिंह महेंद्र पाल सिंह, शिवानी, कीर्ति, अर्चना राहुल यादव, उपस्थित रहा ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

