3:27 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां:- मुख्य मार्ग पर जल भराव आप जनजीवन अस्त व्यस्त

मुख्य मार्ग पर जल भराव आप जनजीवन अस्त व्यस्त।

रिर्पोट अमित वर्मा

उसावां: ग्राम पंचायत भुंडी में मुख्य प्रवेश मार्ग पर महीनों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को इसी गंदे और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को सूचित किया है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से नाला निर्माण कराकर जलभराव और कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह गांव का मुख्य रास्ता है और कई महीनों से यहां जलभराव व कीचड़ है। प्रधान द्वारा कोई सुनवाई न होने के कारण आए दिन मोटरसाइकिलें फिसलकर गिरती रहती हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से नाला निर्माण कराकर रास्ते को ठीक कराने की मांग की है। ठंड में कई मोटरसाइकिलें इस गंदे पानी में गिर जाती हैं। जल निकासी का कोई नाला नहीं है, जिसके कारण गांव के एक निजी खेत में पानी भरकर कीचड़ का तालाब बन गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि खेत मालिक अपने खेत में मिट्टी का भराव करा देता है, तो पानी लोगों के घरों या पूरे रास्ते और मुख्य सड़क तक फैल जाएगा, जिससे और अधिक गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।ग्राम प्रधान मुनीशा देवी ने बताया कि यह मुख्य रास्ता लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कराया गया था, लेकिन आधे से ज्यादा गांव का पानी इसी नाले में आता है, जिससे जलभराव होता है। प्रधान के अनुसार, सबसे बड़ा कारण यह है कि नाले के पानी की निकासी के लिए कोई तालाब नहीं है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किए हैं और संबंधित विभागों से मांग भी की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस