*
सम्बंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग
तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनी चौकी के मजरा कुठिला में आज तक गली व नालियों का निर्माण न होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। गांव की गलियां पूरी तरह जर्जर अवस्था में हैं और नालियां चौक चौबंद पड़ी हुई हैं। बारिश होते ही हालात और बदतर हो जाते हैं, जिससे गलियों से गुजरना दूभर हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें रोज़ जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत द्वारा अब तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न तो कोई अधिकारी गांव का निरीक्षण करने आता है और न ही ग्राम प्रधान ध्यान देते हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन हर बार टालमटोल करते हुए “काम करा देंगे” कहकर मामला टाल दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बम्हनी चौकी के मजरा कुठिला में आज तक किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं हुआ है। गली व नालियों की दुर्दशा के कारण लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे गांव में भारी आक्रोश बना हुआ है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द से जल्द विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट: हसरत अली ख़ान

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
