दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एस एच जी बुक कीपर एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं ।
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एस एच जी बुक कीपर एम – 1 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड जगत क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक अनवरत रूप से चलाया जा रहा है ।
रश्मी शाक्य , केशवती , प्रियंका , पुष्पा देवी , भावना , संगीता , सीमा , संतोष कुमारी , पिंकी , आकांक्षा व वंशिका आदि प्रतिभाग ले रही हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के विभागीय आकाश कुमार , अमित कुमार , बीरेंद्र कुमार कश्यप ,रामगोपाल कश्यप , राजेंद्र सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
