4:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दो सगी मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत

पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कलान थाना क्षेत्र में दो सगी मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
कलान के थाना क्षेत्र के ग्राम मालौं निवासी सुरेन्द्र कश्यप की तीन बेटियां काजल(10),पल्लवी (7),व खुशबू(6) खेत से पुआल लेने गयीं थी।बताते हैं कि रास्ते में खुशबू शौच के लिए तालाब के किनारे गयी।जिससे खुशबू का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगी। छोटी बहन को डूबता देख बड़ी बहन काजल उसे बचाने के लिए तालाब में घुसी।जिससे दोनों बहनें गहरे पानी में डूब गई।पानी में डूबने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।तीसरी बहन पल्लवी ने इसकी सूचना घर जाकर परिजनों को दी।सूचना मिलने पर आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों बच्चियों को तालाब से निकाला लेकिन परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु पोस्टमार्टम हाउस शाहजहांपुर भेज दिया है। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बच्चियों की मौत से मां चंद्रवती का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में मिट्टी के अवैध खनन के कारण गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं।जिनमें बरसात का पानी भर गया था।दोनों मासूम बच्चियां गहरे गड्ढों में डूब गयीं। जिससे उनकी मौत हो गयी।

रिपोर्ट
हसरत अली ख़ान

विज्ञापन एक्सप्रेस