2:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आवारा सांड की टक्कर से कई लोग घायल गेहूं की रखवाली करते हुए छात्र की हुई मौत

आवारा सांड की टक्कर से कई लोग घायल गेहूं की रखवाली करते हुए छात्र की हुई मौत
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

*

थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमनी में साड़ो का आतंक गांव वाले परेशान वही एक आवारा सांड का बिगड़ा दिमागी संतुलन आवारा सांड ने गेहूं की रखवारी करने वालों पर हमले में कई लोग घायल हो हो गए वहीं हमले में घायल राजू पुत्र ओमपाल उम्र 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं के लिए भेजा हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया स्थिति में सुधार न होने के कारण मेडिकल कॉलेज वालों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया अलीगढ़ में इलाज के दौरान राजू की प्रातः काल हुई मौत मौत फिलहाल परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है राजू कक्षा 9 का छात्र था
आवारा गौवंशो का कौन है जिम्मेदार प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत में गौशाला की बात कही जा रही है फिर आवारा पशुओं की संख्या क्यों बढ़ती जा रही है सोचने वाली बात है प्रशासन इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अलापुर ने बताया सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल छात्र की अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है

विज्ञापन एक्सप्रेस