3:24 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव पुलिस ने सिगोई बार्डर पर चलाया चैकिंग अभियान चार पहिया वाहनों की डिक्की को खोलकर की गई चैकिंग

कुंवर गांव । वृहस्पतिवार को दोपहर बाद थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस फोर्स के साथ सिगोई बार्डर पहुंचे । जहां उन्होंने गैर जनपद बरेली के आंवला की तरफ से आने वाले वाहनों की चैकिंग की संदिग्ध वस्तुओं ,नगदी , अन्य अवैध सामिग्री के लिए चार पहिया वाहनों की डिक्की को खोलकर चैकिंग की गई ।इस दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी मची रही वाहन चालक इधर उधर से बचकर निकलते नजर आए । थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध को नियंत्रण रखना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए आज बार्डर पर वाहन चैकिंग की गई । फिलहाल कोई गतिविधि नजर नहीं आई ।समय समय पर चैकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा । जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे और क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे ।इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कौशिक , कांस्टेबल राजेश , कांस्टेबल सुनील सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस