3:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – वाहन चोरी के अभियोग में जमानत पर रिहा सारिक अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार

बदायूं-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.01.2026 को वाहन चोरी के अभियोग में जमानत पर रिहा ,सत्यापन व संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त 1. सारिक पुत्र जमील निवासी मो0 जालन्धरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को एक तंमचा 315 बोर 2 कारतूस जिन्दा सहित बडे सरकार के गेट गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 07/2025 धारा 3/25 (1-b) (a) आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सारिक पुत्र जमील निवासी मो0 जालन्धरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ

आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0स0 168/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस सिविल लाईन बदायूँ
2-मु0अ0स0 07/2026 धारा 3/25 (1-b) (a) आयूध अधिनियम कोतवाली बदायूँ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1.उ0नि0 श्री राजू राणा
2.का0 आविष्कार उज्जवल
3. का0 हिमाशू

विज्ञापन एक्सप्रेस