3:21 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। बार का चुनाव संपन्न, ज्ञानसिंह चुने गए महासचिव

बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गया। जिसमें ज्ञानसिंह को 11 मतों से जीत हासिल कर महासचिव चुना गया है। चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महासचिव पद के लिए आज छह जनवरी को चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें प्रत्याशी रहे बृजेंद्रभानु सिंह को एक मत एवं सोनू सक्सेना को 37 मत एवं ज्ञानसिंह को सबसे अधिक 48 मत मिले। मतगणना के दौरान कुल मतों के अंतर को देखते हुए ज्ञानसिंह को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। बताते है कि इससे पहले बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह समेत सात पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में हर्ष का माहौल दिखाई दिया और विजयी प्रत्याशी को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर ग्रीश चंद्र, हेमेंद्र सिंह, दया राठौर, विवेक राठी, रामप्रकाश, मुनीश सक्सेना, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस