बदायूं में अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सुबह सड़क किनारे मिला शव।
जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के मुगर्रा जरासी गांव के तिराहे के पास एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सुबह सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति देर रात खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके पेट में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मछली पकड़ने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच पहले विवाद हुआ था इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। है


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

