3:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस द्वारा गिरफ्तार

*थाना उसहैत पुलिस द्वारा ग्राम घसनंगला में वादी के पुत्र की हत्या करने वाले 03 वांछित अभि0गण को मय आलाकत्ल 01 अदद लाठी व 02 अदद डण्डे सहित गिरफ्तार किया गया ।*

दिनाँक 03.01.2026 को वादी श्री मुन्नालाल पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम रहमुद्दीनगर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ द्वारा थाना उसहैत पर तहरीर दी गयी कि वादी के पुत्र कमल किशोर उम्र 18 वर्ष को अभि0गण द्वारा फोन कर ग्राम घसनंगला में बुलाकर रामभरोसे पुत्र सुक्की के खेत के पास लाठी डन्डों से मारपीट की गयी थी,जिसमें कमल पुत्र किशोर उपरोक्त के गम्भीर चोटे आयीं । वादी के पुत्र की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में वादी मुन्नालाल की तहरीर के आधार पर थाना उसहैत पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 191(2)/191(3)/105 BNSS बनाम नरेन्द्र आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया । इस घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 04.01.2026 को थाना उसहैत पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 06/2026 धारा 191(2)/191(3)/105 BNSS से संबंधित 03 वांछित अभियुक्त गण 1.नरेन्द्र उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ 2.विपिन उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ 3.राधेश्याम पुत्र सोवरन उम्र करीब 62 वर्ष निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ को मुबारिकपुर मोड़ के पास से मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद लाठी व 02 अदद डण्डों सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएसएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1.नरेन्द्र उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ ।
2.विपिन उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ ।
3.राधेश्याम पुत्र सोवरन उम्र करीब 62 वर्ष निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ ।

*बरामदगी का विवरण –*
01 अदद लाठी व 02 अदद डण्डे आलाकत्ल

*गिरफ्तार अभि0गण का आपराधिक इतिहास-*
*अभि0 नरेन्द्र उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ ।*
1.मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 191(2)/191(3)/105/61(2) BNSS थाना उसहैत बदायूँ ।
2.मु0अ0सं0- 107/2024 धारा 60 Ex Act थाना उसहैत बदायूँ ।

*अभि0 विपिन उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ ।*
1.मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 191(2)/191(3)/105/61(2) BNSS थाना उसहैत बदायूँ ।

*अभि0 राधेश्याम पुत्र सोवरन उम्र करीब 62 वर्ष निवासी ग्राम घसनगला थाना उसहैत बदायूँ ।*
1.मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 191(2)/191(3)/105/61(2) BNSS थाना उसहैत बदायूँ ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, थाना उसहैत, बदायूँ मय पुलिस टीम ।

विज्ञापन एक्सप्रेस