बजरंग दल ने बांग्लादेश देश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
रिर्पोट अमित वर्मा
उसावां : नगर पंचायत उसावा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में किया गया।कार्यकर्ताओं ने उसावा में एमएफ हाईवे पर पुतला फूंकते हुए “बांग्लादेश मुर्दाबाद” के नारे लगाए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा पर अपना विरोध दर्ज कराया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन दीपू दास की हत्या और उसके बाद कई अन्य हिंदुओं की कथित हत्याओं के मद्देनजर किया गया है। उन्होंने इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष रितिक हिंदू ने इस अवसर पर कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने भारत सरकार से निवेदन किया कि वह बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।इस मौके पर अतुल बजरंगी, रितिक बजरंगी, रतन गुप्ता, जय नंदन यादव, सुनील बजरंगी, प्रदीप यादव, अंकित तोमर, हरकेश गुप्ता, विजय गुप्ता और शिवांग गुप्ता सहित कई बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

