पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया साल के पहले दिन रमजानपुर का दौरा
रमजानपुर में हजरत गूंगे शाह बाबा के मजार पर चड़ाई चादर
रमजानपुर में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा का हुआ भव्य स्वागत
आज नई साल के पहले दिन सेकुलर लीडर व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के ग्राम रमज़ानपुर स्थित हज़रत गूंगे शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर चादर पोशी की। रमजानपुर पहुंचने पर रमजानपुर वासियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला डालकर व फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने हजरत गूंगे शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर पहुंच कर चादरपोशी व गुलपोशी की और देश व प्रदेश मे आपस मे भाईचारा व हिंदू मुस्लिम एकता कायम रहे ऐसी दुआ की। चादरपोशी के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने रमजानपुर में ही बतूलन नसीर उद्दीन मेमोरियल तराना कन्या इंटर कालेज के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने रमजानपुर के प्रधान व पूर्व प्रधान व कई सम्भ्रांत व्यक्तियों के आवास घर पहुँच कर उनका हाल चाल जाना व इसी के साथ साथ रमज़ानपुर वासियों का भी हाल चाल जाना



इस मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ बरिष्ठ नेता व समाजसेवी सोहेल सिद्दीकी, शुजात अली, छोटू, युसुफ खान, हकीम मियाँ प्रधान, जीशान, दिलशाद, अछछन अफजल, सत्तार, चुनूनू मियाँ आदि मुख्य रूप से साथ में रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

