6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर। नशा मुक्ति जागरूकता अभियान सप्ताह

दावत-ए-इस्लामी इंडिया के विभाग GNRF की ओर से 25 से 31 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान सप्ताह

अलापुर। दावत-ए-इस्लामी इंडिया की सामाजिक इकाई गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन (GNRF) द्वारा नशे के ख़िलाफ़ जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में दावत-ए-इस्लामी और जी.एन.आर.एफ. के पदाधिकारियों ने नगर के मुख्तलिफ इलाकों में बैनर पोस्टर लेकर नागरिकों को “नशा मुक्ति अभियान” विषय पर आधारित जागरूकता अभियान चलाया इस कार्यक्रम का उद्देश्य, युवाओं को नशे की लत से बचाना और एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना लोगों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा हासिल करने और समाज से बुराई, क्राइम चोरी नशा को खत्म करना था। इस मौके पर संस्था के जिम्मेदार मुदस्सिर खान, कारी मुनीस, हाफिज आशिक रसूल, मुकीम बाबर भाई आदि लोग मौजूद रहे । और नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत का निर्माण करने में अपना योगदान दिया ।।

शकील बख्शी

विज्ञापन एक्सप्रेस