2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक से सामने आया वीडियो, पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल

जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्राई के वरिनगला गांव से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्रामीण गांव के सार्वजनिक नल की बदहाल स्थिति दिखाते हुए ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है।

वीडियो में ग्रामीण का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया है, जिसके चलते ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक नल की जर्जर हालत को लेकर उसने पंचायत व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है। ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है और लोग प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या संज्ञान लेते हैं।

रिपोर्ट: हसरत अली ख़ान

विज्ञापन एक्सप्रेस