बच्चे को बचाने के प्रयास में पलटी बस दो महिलाएं घायल।
रिपोर्ट अमित वर्मा 
दातागंज तहसील क्षेत्र के उसहैत थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगवां नसीरनगर गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 4:00 बजे एक निजी बस पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं को हल्की चोटे आई। बस बदायूं से उसहैत की ओर सवारियां लेकर जा रही थी। म्याऊं उसहैत रोड पर नौगावां नसीरनगर गांव के पास अचानक एक लगभग 5 वर्षीय बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बस पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव निवासी दो महिलाओं को हल्की चोटे आई। सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

