6:05 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

​दातागंज – जनता की सुरक्षा के लिए आगे आए ब्लॉक प्रमुख अंकित भैया

जनता की सुरक्षा के लिए आगे आए ब्लॉक प्रमुख अंकित भैया, सड़कों के कायाकल्प की तैयारी

मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा
​दातागंज – कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ब्लॉक प्रमुख कुंवर अतेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया विधानसभा 117 दातागंज ने एक बड़ी पहल की है। दातागंज विधानसभा 117 क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने दातागंज विधानसभा 117 क्षेत्र के दातागंज मुख्य मार्गों को ‘गड्ढा मुक्त’ करने और ‘सफेद पट्टी’ (रोड मार्किंग) बनवाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने ​प्रमुख बिंदुओं पर दिया जोर दिया ​ब्लॉक प्रमुख ने उपजिलाधिकारी (SDM) दातागंज के माध्यम से संबंधित विभागों को पत्र भेजकर निर्देशित करने को कहा है कि निम्नलिखित मार्गों पर तत्काल कार्य शुरू किया जाए: अगवत कराया जाये,​दातागंज से बदायूँ दिल्ली मार्ग यातायात सुगम बनाने के लिए मरम्मत की जाए साथ ही​दातागंज से बरेली शाहजहाँपुर लखनऊ मार्ग प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले इन रास्तों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करना।​कोहरे में दुर्घटनाओं पर लगाम लागेगी, ​बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता (विसिबिलिटी) कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। भाजपा नेता अंकित भैया ने स्पष्ट किया कि सड़कों के किनारे सफेद पट्टी बनने से ड्राइवरों को रास्ता समझने में आसानी होगी । इस निर्णय से न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि कई परिवारों के चिराग बुझने से बचेंगे। ​”सड़कें बेहतर होंगी तो सफर सुरक्षित होगा। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति असुरक्षित महसूस न करे और कोहरे के इस मौसम में सभी अपने घर सुरक्षित पहुँचें।कुंवर अतेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया, ब्लॉक प्रमुख दातागंज की ​क्षेत्र में हो रही है जबरदस्त प्रशंसा ​अंकित भैया की इस संवेदनशीलता और जनहितकारी कार्य की चर्चा अब केवल दातागंज ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा समय रहते उठाया गया यह कदम वाकई काबिले तारीफ है। सड़कों के सुधरने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस कार्य के लिए ब्लॉक प्रमुख दातागंज का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस