5:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – माह दिसम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की माह दिसम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 23.12.2025 दिन मंगलवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दबरई में ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर की अध्यक्षता में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर 4:30 बजे संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी ने आगामी निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों का नियमित एसेसमेंट, उत्कृष्ट तथा नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा किया जाना आदि पर चर्चा की। शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु विचार-विमर्श करने, आगामी रणनीति विकसित किए जाने के दृष्टिगत एकेडमिक बिंदुओं पर चर्चा की। शिक्षक संकुल परमानंद ने दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप, स्विफ्ट चार्ट ऐप, टीचर ऐप पर विस्तृत चर्चा की। शिक्षक संकुल कामिनी रानी ने मीना मंच के टूल 10 साप्ताहिक गतिविधि एवं टीएलएम निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने ईको क्लब मिशन लाइफ फॉर्मेशन नोटिफिकेशन को अपलोड करने, ‘परीक्षा पर चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन’ कक्षा 6 से 8 तक के समस्त शिक्षकों, समस्त छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आग्रह किया। अंकित गुप्ता (ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर) ने छात्र-छात्राओं की अपार आईडी अपडेट करने, मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण करने पर अनिवार्य रूप से चर्चा की और कहा कि जिन शिक्षकों का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराकर ट्रेनिंग पूर्ण कर सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड करें।
इस अवसर पर अल्पेश कुमार वैश्य, राजीव कुमार जौहरी, नरेश पाल सिंह, अतर सिंह, प्रीति, ज्योति, शिखा सक्सेना, राधिका माहेश्वरी, मोहिनी गुप्ता, कामिनी रानी, नवनीत कुमार, शमा फसीह, परमानंद, जमीर अहमद आदि। प्रधानाध्यापक परमानंद ने सभी को सूक्ष्म जलपान कराया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस