।
उझानी बदांयू 23 दिसंबर।
आज स्ववर्गीय सेठ अयोध्या प्रसाद अग्रवाल की 116 वीं जंयती के उपलक्ष्य में भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने सेठ अयोध्या प्रसाद अग्रवाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रियांशी और प्रियल ने गणेश स्तुति, प्रियल गौतम ने अच्युतम केशवम, अम्बिका उपाध्याय ने आरम्भ है प्रचण्ड, छात्रा राधा ने नैना भीगे भीगे, कशिश ने उमर है मुश्किल, अंजलि ने राधा रानी कृपा कीजिए, प्रियांशी ने ओ पालन हारे, और प्रोफेसर कंचन ने ठुमक चलत राम चंद्र जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डा. उमेश चंद्र शर्मा,महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह,डाॅ शिल्पी पाण्डेय, श्रीमती आदर्शकान्ता, डाॅ शुचि गुप्ता, डाॅ जितेन्द्र सिंह राणा, उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह, सौरभ शुक्ला, दौलतराम, शैलेष गुप्ता, प्रवीन सक्सेना, सुधीर चौहान, सुधांशु सक्सेना, गौरव ,आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चक्का फेंक और हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता छात्र शिवम् और मोहम्मद मियां को महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि हमें सेठ अयोध्या प्रसाद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

