उझानी ट्रक की चपैट में आई बाइक,एक की मौत दो घायल

उझानी बदांयू 21 दिसंबर।
नगर के बदायूं रोड स्थित सरोरा में एक ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गये। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है वहीं मृतक के शव पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मृतक कादर चौक थाने के गांव गोरामई के राजीव 45 पुत्र प्रेमपाल, वहीं उसके चाचा बीरेंद्र 50 व मृतक का भाई अमित 15 गंभीर रूप से घायल हो गये।
खुदी पडी सडक बनी हादसे का कारण।
कल्याण सिंह चौक से घंटाघर चौराहे तक ठेकेदार द्वारा सडक की दोनों तरफ की पटरियों को काफी समय से खोदकर छोड़ दिया गया। आज का हादसा उसी का परिणाम है बाइक बचाने को जगह ना मिलने पर बाइक सवार को ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

